नहाय-खाय से शुरू हुआ 4 दिवसीय छठ महापर्व (Chhath Puja) का आज समापन हो गया। व्रती उदीयमान सूरज को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया बिहार सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में व्रतियों ने आज उदीयमान सूरज को अर्घ्य दिया।
छठ पर्व का महत्व :
छठ पर्व (Chhath Puja), कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है।सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व बिहार सबसे बड़ा पर्व है । बिहार में बड़े धूम – धाम से मनाया जाता है। यह पर्व बिहार या पूरे भारत का ऐसा एक मात्र पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और अब तो यह बिहार कि संस्कृति बन चुका है। यह पर्व बिहार के वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखाता हैं। त्यौहार के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी (वृत्ता) से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना, और प्रसाद (प्रार्थना प्रसाद) और अर्घ्य देना शामिल है।
छठ (Chhath Puja) महापर्व का अर्घ्य पूजन संपन्न-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में CM योगी , DCM ब्रजेश पाठक ने गोमती तट पर अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।
#UPCM @myogiadityanath प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते लोक-आस्था के महापर्व ‘छठ’ पूजा के पावन अवसर पर आज लखनऊ में 'अखिल भारतीय भोजपुरी समाज' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/Zepz5qeqvI
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 7, 2024
बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास पर CM नीतीश कुमार ने संध्या अर्घ्य दिया ,BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी छठ पूजा (Chhath Puja) में शामिल होने नीतीश कुमार के आवास पहुंचे।
आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं का नमन किया।
आज लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के… pic.twitter.com/TCX2e7E7vy
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 7, 2024

Author: amarvarta



