UP CM योगी का सपा पर तीखा हमला: ‘गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं’, माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की दी चेतावनी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM) ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था और प्रदेश में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सपा के रोड शो का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान एक नाबालिग लड़के को इसका शिकार बनाया गया। उन्होंने प्रशासन को सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

सपा पर सीएम योगी (UP CM) का तीखा हमला

मुख्यमंत्री (UP CM) योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा गुंडागर्दी, अराजकता, दंगों और कर्फ्यू की पर्याय रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में माफियाओं को संरक्षण मिलता था और जनता के साथ धोखा तथा शोषण किया गया।

रोड शो में नाबालिग को लेकर जताई नाराजगी

सीएम (UP CM) योगी ने कहा कि कल समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक नाबालिग लड़के को इसका शिकार बनाया गया। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि रोड शो के दौरान जिन लोगों ने सड़कों पर अराजकता फैलाई है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

माफियाओं को लेकर सीएम योगी (UP CM) की सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ने (UP CM) अपने संबोधन में कहा, “जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही ये गुंडे और माफिया भी सीधे नहीं हो सकते जब तक कि उनको डंडे के बल पर सीधा नहीं किया गया।”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

‘माफियागिरी दिखाई तो मिट्टी में मिला देंगे’

सीएम योगी (UP CM) ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर किसी ने फिर से माफियागिरी दिखाने का प्रयास किया, तो उस माफिया को मिट्टी में मिलाने में भी देर नहीं लगेगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को अराजकता फैलाने के लिए नहीं बनाया गया है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

यूपी में कानून-व्यवस्था पर फिर गरमाई सियासत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM) के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अपराध, माफियागिरी और सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता के खिलाफ सरकार की सख्त नीति दोहराई।

amarvarta
Author: amarvarta

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज