PM Modi IIT Kharagpur Speech: विकसित भारत और आत्मनिर्भरता पर बड़ा संदेश

खड़गपुर, पश्चिम बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में IIT खड़गपुर (PM Modi IIT Kharagpur )के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकसित भारत, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, नवाचार और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक का सफर ही विकसित भारत के निर्माण की असली ऊर्जा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि IIT खड़गपुर की स्थापना ऐसे समय में हुई थी, जब भारत को आजादी मिले कुछ ही समय हुआ था और देश में पहला आम चुनाव भी नहीं हुआ था। उस दौर में भारत को उद्योगों और आधारभूत संरचना के विकास के लिए इंजीनियरों की जरूरत थी। समय के साथ देश की वैज्ञानिक क्षमताएं बढ़ीं और IIT खड़गपुर के स्नातकों ने अंतरिक्ष तथा परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जुड़ा है IIT खड़गपुर

पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि यह संस्थान उस स्थान पर बना है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की सोच, संघर्ष और गतिविधियां आज भी एक प्रेरणा मंत्र की तरह गूंजती होंगी।

उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती ने हमेशा विचारों को शक्ति दी है और राष्ट्रीय आंदोलनों को जन्म दिया है। ऐसे ऐतिहासिक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विकसित भारत के निर्माण में IIT खड़गपुर की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। IIT खड़गपुर के 75 वर्षों का अनुभव देश के विकास और नवाचार की क्षमता को नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों से देश की आकांक्षाओं को पूरा करने में योगदान देने का आह्वान किया।

‘Break the Limits, Unlock the Possibilities’ का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अब सीमाओं को तोड़कर नई संभावनाओं को खोलने का संकल्प लिया है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के मुद्दे पर कहा कि पहले गरीबी को एक स्थायी समस्या मान लिया गया था और इस दिशा में ठोस नीतिगत कदम उठाने से बचा जाता था।

उन्होंने अपने सरकार के शुरुआती कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय निर्माण की घोषणा की गई थी। उस समय कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया, लेकिन गरीब परिवारों और विशेष रूप से महिलाओं एवं माताओं के जीवन में शौचालय की अहमियत को समझना जरूरी था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को अब पुरानी सोच से बाहर निकलकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करना होगा।

amarvarta
Author: amarvarta

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज