UP Election 2027:ओवैसी के निशाने पर अखिलेश यादव! मुस्लिम राजनीति और अयोध्या दौरे को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव (UP Election 2027 )से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने मुस्लिम राजनीति में हिस्सेदारी, समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

14 नवंबर को मेरठ में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने की योजना पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मुस्लिम समुदाय ने करीब 400 वर्षों तक नमाज अदा की, वहां अखिलेश यादव जा रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की PDA राजनीति पर भी तंज कसा।

ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक बनाकर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व और मुस्लिम नेताओं को मिलने वाली राजनीतिक हिस्सेदारी पर भी सवाल खड़े किए।

गौरतलब है कि AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। इस गठबंधन के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वहीं अखिलेश यादव ने इस नए गठबंधन का स्वागत करते हुए इसे राजनीतिक विकल्प बताया था। ऐसे में ओवैसी और अखिलेश के बीच बयानबाजी ने यूपी की सियासत को और गर्म कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके प्रस्तावित अयोध्या दौरे और PDA की राजनीति पर सवाल उठाए।

मेरठ के नौचंदी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव उस स्थान पर जाने की योजना बना रहे हैं, जहां उनके अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोग 400 वर्षों तक नमाज पढ़ते रहे हैं। उनका इशारा अयोध्या में राम मंदिर परिसर की ओर था, जहां पहले बाबरी मस्जिद स्थित थी।

PDA का नया मतलब बताकर साधा निशाना

ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) नारे पर तंज कसते हुए कहा कि PDA का मतलब अब ‘पलट दिया अखिलेश’ है। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि सहारनपुर में मस्जिद और श्रावस्ती-बहराइच में मदरसों से जुड़े विवादों के दौरान वे प्रभावित लोगों के बीच क्यों नहीं पहुंचे।

चंद्रशेखर आजाद का भी किया जिक्र

ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की तारीफ करते हुए कहा कि वे नमाज के मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय के साथ खड़े हुए। उन्होंने लोगों से राजनीतिक भागीदारी और अपने प्रतिनिधित्व को लेकर सोचने की अपील की।

दरअसल, AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाया है। ओवैसी ने इस गठबंधन की पहली मेरठ रैली में चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी बताया।

ओवैसी के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और नए गठबंधन के बीच राजनीतिक टकराव की चर्चा तेज हो गई है

amarvarta
Author: amarvarta

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज