Azam Khan Released:जेल के दरवाजे खुले, रामपुर की राह पर आजम खान! डासना से रिहाई के बाद समर्थकों में जश्न

गाजियाबाद/रामपुर, 18 नवंबर 2026। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जेल (Azam Khan Released From Dasna Jail) से रिहा हो गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। जेल से बाहर आते ही आजम खान रामपुर के लिए रवाना हो गए।

बेटे अब्दुल्ला आजम ने किया स्वागत

आजम खान की रिहाई के दौरान उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जेल परिसर में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समर्थक भी डासना जेल के बाहर पहुंचे और अपने नेता के स्वागत में नारे लगाए। रिहाई के बाद अब्दुल्ला आजम ने कहा, “टाइगर इज बैक।”

किस मामले में मिली अंतरिम जमानत?

आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है।

हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया में कानूनी प्रावधानों के प्रथम दृष्टया पालन नहीं होने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद जमानत की औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें रिहा किया गया।

ED की चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आजम खान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। मामले पर आगे सुनवाई 19 नवंबर को होने की जानकारी सामने आई है।

रामपुर वापसी पर टिकी सियासी नजरें

आजम खान की रिहाई को समाजवादी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि रामपुर पहुंचने के बाद आजम खान सार्वजनिक रूप से क्या प्रतिक्रिया देते हैं और उनकी सक्रियता यूपी की राजनीति को किस तरह प्रभावित करती है।

समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब जान ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने पर कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है कि आजम खान को इंसाफ मिला है। इंसाफ की जीत हुई है। ED ने उन्हें अवैध तौर पर हिरासत में लिया था जिसे अदालत ने भी माना है, हमें पूरी उम्मीद थी कि देश का न्यायालय आजम खान के साथ इंसाफ करेगा और आज इंसाफ हुआ है। लोगों में खुशी है, जोश हैआजम खान के खिलाफ जितने मुकदमे दर्ज किए गए हैं वे सभी झूठे हैं।

amarvarta
Author: amarvarta

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज