Yeh Prem Mol Liya Trailer: दोस्ती से शादी तक… मायके और ससुराल के बीच उलझा प्यार! सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 18 नवंबर 2026। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सूरज आर. बड़जात्या एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों, प्यार और संस्कारों की कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya Trailer) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पहली बार एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे।

क्या है फिल्म की कहानी?

ट्रेलर में आयुष्मान खुराना प्रेम और शरवरी वाघ पूर्वा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती है और फिर शादी की बात आती है। लेकिन कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब शादी के बाद रहने के सवाल पर दोनों परिवारों के बीच उलझन पैदा होती है।

पूर्वा अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाना चाहती। ऐसे में प्रेम एक अनोखा फैसला लेता है और अपने पूरे परिवार के साथ पत्नी के घर रहने पहुंच जाता है। इसके बाद दो परिवारों की सोच, परंपराओं और रिश्तों के बीच नई कहानी शुरू होती है।

दिग्गज कलाकारों से सजी है फिल्म

फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है, जबकि संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को सूरज बड़जात्या की पारिवारिक मनोरंजन वाली शैली में एक नई प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।

amarvarta
Author: amarvarta

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज