AmarVarta

Bihar Train Accident :नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी

बक्सर, बिहार: रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Bihar Train Accident) के 21 डिब्बे पटरी से उतरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर किया ट्वीट

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, “बक्सर डिरेलमेंट साइट पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। NDRF, SDRF, जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और स्थानीय निवासी सभी एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वार रूम संचालित हो रहा है। जल्द ही बचाव कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बचाव कार्य के तुरंत बाद ट्रैक का बहाली कार्य शुरू किया जाएगा।”

 

बचाव अभियान पूरा : नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची डे ने कहा, ” बचाव अभियान पूरा हो गया है। घटनास्थल से सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। जांच शुरु कर दी गई है,जो लाइनें अभी बंद हैं, उन्हें बहाल करने का काम चल रहा है।

हेल्पलाइन नंबर (03612674857) जारी

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर कामाख्या रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ए.के. सिन्हा ने कहा, “कामाख्या रेलवे स्टेशन पर एक हेल्पलाइन नंबर (03612674857) जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग जानकारी ले सकते हैं।”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है। यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाअध्यक्ष को जानकारी दी। मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी।  हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं। जांच पड़ताल चल रही है।

उत्तम उपचार हेतु एम्स, पटना को दिए निर्देश-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के त्वरित व उत्तम उपचार हेतु एम्स, पटना को निर्देश दिए हैं। मुझे बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल यात्री एम्स में है और स्थिर हालत में हैं। केंद्र सरकार सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है।

 

amarvarta
Author: amarvarta

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज